संदेश

गौरैया की वो चहचहाहट घर के आंगन में आना  अपना घरौंदा बनाना  अब गुम सा हो गया इंसान और गौरैया के बीच कैसा फासला हो गया है क्या इंसान इतना संवेदहीन हो गया बचपन को ही भूल गया इसी गौरैया को देखकर कभी खुश हुआ करते थे.. इसके आने का इंतजार किया करते थे इसे पकड़ने की चाह किया करते थे गौरैया भी खूब नखरे दिखाती थी झट से फूर्र हो जाती थी ये वो गौरैया है जो अब हकीकत में कम कहानी में ज्यादा नजर आती है तभी तो याद करने के लिए दुनिया world sparrow day मनाती है
हाल की पोस्ट